शहरवासियों ने बारिश का उठाया लुत्फ
तापमान में दो डिग्री की गिरावट के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली। शुक्र
राउरकेला : तापमान में दो डिग्री की गिरावट के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की शाम अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से तपिश कम हुई। लेकिन आद्रता बढ़ी होने के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे। गुरुवार को शहर का तापमान 46.7 जबकि शुक्रवार को 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आद्रता अधिकतम 61 और न्यूनतम 26 बनी रही। इससे उमस के कारण लोग पसीने-पसीने रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक गर्मी की यही स्थिति बनी रहेगी। बीच-बीच में बारिश होने के बावजूद गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली। इधर, शाम के समय अचानक आंधी के साथ आई बारिश ने लोगों को राहत तो दी लेकिन दुकानदारों को सामान समेटने पर विवश कर दिया। इस दौरान लोगों ने अपनी छत पर चढ़कर बारिश का लुत्फ भी उठाया।