Move to Jagran APP

चार को चुना जाएगा सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का अध्यक्ष

राउरकेला इस्पात संयंत्र सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के 24 कार्यक

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jun 2017 02:46 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 02:46 AM (IST)
चार को चुना जाएगा सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के 24 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव कर लिया गया है। चार जुलाई को इनमें से अध्यक्ष समेत आठ पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाएगा।

loksabha election banner

2464 सदस्य वाले शहर के सबसे बड़े संगठन की नियमावली के अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों से एक-एक सदस्य का चुनाव किया जाता है। चुनाव अधिकारी कैलास चंद्र प्रधान की देखरेख में हुए कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में कोयलनगर ए क्षेत्र के लिए अरुंधति दास, धनंजय दास एवं कवि महापात्र, बी ब्लॉक से शिवचरण बोइती, सी ब्लॉक से कविवर महाराणा, इंद्रजीत ¨सह, विष्णु चरण नायक एवं शशिरंजन दास, इस्पात शहरांचल से धरणीधर सामल, इश्वर जेना, पीके ¨सह, आरके पात्र, सुभाष दास, छेंड कालोनी अंचल से अभय कुमार दास, द्युतिकूष्ण मिश्र, कुलमिण साहू, शक्तिनगर अंचल से विक्रम कुमार प्रधान चुने गए हैं। वहीं कोयलनगर डी ब्लॉक से किशोर चंद्र बल, प्रेमानंद सामल, गौरीशंकर मिश्र, ई ब्लाक से विरजा प्रसाद दास, सिविल टाउनशिप अंचल से चंद्रशेखर महापात्र, बसंती नगर अंचल से अर¨वद पात्र, फर्टिलाइजर से पूर्ण चंद्र विश्वाल निर्विरोध चुने गए। जगदा अंचल के प्रत्याशी का नामांकन रद होने के कारण यह पद रिक्त है। आगामी चार जुलाई को इन सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक सह सचिव तथा दो सचिव का चुनाव किया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.