पुनीता बनीं तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष
तेरापंथ महिला मंडल, राउरकेला का शपथ ग्रहण समारोह साध्व
जागरण संवाददाता, राउरकेला : तेरापंथ महिला मंडल, राउरकेला का शपथ ग्रहण समारोह साध्वी राकेश कुमारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंगलवार को आयोजित इस समारोह की शुरुआत साध्वी राकेश कुमारी के नवकार महामंत्र से कार्यक्रम हुई। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया। इस समारोह में ओडिशा प्रादेशिक ज्ञानशाला प्रभारी रुपचंद बोथरा ने नवमनोनीत अध्यक्ष पुनीता बोथरा को वर्ष 2017-19 के लिए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई टीम में उपाध्यक्ष विनीता जैन, मंत्री संगीता दुगड़, कोषाध्यक्ष तरुलता जैन, उपमंत्री रंजना भंसाली, प्रचार-प्रसार मंत्री नीतू कोठारी, शिक्षा मंत्री नीलम बोथरा तथा पूरी कार्यकारिणी को पूर्व अध्यक्ष कनक बोथरा ने शपथ दिलाई। साध्वी राकेश कुमारी ने कहा कि हम सब धर्मसंघ के प्रहरी, सेनानी व वफादार बने और श्रद्धा समर्पण के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि आज नारी चाहे महिला मंडल हो या साध्वी समाज, जो आगे बढ़ी है वह आचार्य तुलसी के सोच की ही देन है। आज नारी घर को संभालते हुए बाहर भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर रही है। साध्वी मलयविभा ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमेशा लक्ष्य के प्रति सचेत रहें और उसे पूरा करने के लिए एक्शन प्लान बनाएं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मांगीलाल बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष मधु कोठारी ने नई टीम को शुभकामना दी। समारोह का संचालन नीतू कोठारी ने किया।