तीन पीएलएफआइ सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सुन्दरगढ़ जिले के बिसरा थाना पुलिस ने बुधवार को पिपुल्स लिबरेशन
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सुन्दरगढ़ जिले के बिसरा थाना पुलिस ने बुधवार को पिपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएलएफआइ) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बंदूक एवं 10 कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार होने वाले में राधेश्याम नायक, रमेश ¨सह एवं सुजीत राम का नाम शामिल हैैं। जो किसी सिलसिले में झारखंड गए थे। झारखण्ड से लौटते समय पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। सूचना के मुताबिक नौ फरवरी को सरंडा जंगल में पुलिस एवं पीएलएफआइ सदस्यों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें दो पीएलएफआइ के सदस्य मारे गए थे। पुलिस का अनुमान है कि गिरफ्तार किए गए यह तीनों पीएलएफआइ सदस्य भी उस मुठभेड़ में शामिल थे। अब संगठन के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।