दीवारों में अश्लील लेखन का विरोध
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर व आसपास के इलाके में दीवारों पर बड़े अक्षरों में अश्ली
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर व आसपास के इलाके में दीवारों पर बड़े अक्षरों में अश्लील लेखन पर राउरकेला यूथ फोरम ने विरोध जातया। संगठन के प्रतिनिधि फर्टिलाइजर स्थित डा. राज के क्लिनिक में जाकर हंगामा मचाने के साथ ही ऐसा न करने की हिदायत दी। डा. राज ने 15 दिनों के अंदर दीवारों पर लिखा अश्लील लेख मिटाने का भरोसा दिया।
राजगांगपुर, सुंदरगढ़, लाठीकटा, कुआरमुंडा, बीरमित्रपुर, बंडामुंडा, बिसरा समेत विभिन्न मार्ग के किनारे दीवारों पर गुप्त रोग के इलाज के लिए फर्टिलाइजर के ¨सह बि¨ल्डग स्थित डा. राज क्लिनिक में संपर्क करने संबंधित विवरण बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है। अश्लील शब्द बस, कार या अन्य वाहनों से आने जाने वालों को दीवारों पर लिखे स्पष्ट दिखाई देते हैं। इससे परिवार के साथ आने जाने वालों को कई तरह की परेशानी हो रही है। राउरकेला यूथ फोरम ने इस तरह के लेख पर आपत्ति जताई। प्रशासन से भी इसकी शिकायत की गई थी पर पहल नहीं होने पर संगठन के प्रतिनिधियों ने फर्टिलाइजर स्थित क्लिनिक में जाकर हंगामा मचाया एवं दीवारों में लिखे अश्लील शब्दों को तत्काल मिटाने को कहा। डा. राज ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इन्हें मिटाने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। प्रतिनिधियों में विनय ¨सह, कलोल ठाकुर, तन्मय सेठी, नीलू सेठी, सुनील गुप्ता, राकेश जेना, खिरोद नायक, ओम अभिषेक, विश्वनाथ नायक आदि लोग शामिल थे।