पुलिस की जीप पर पथराव में एक पकड़ा गया
राउरकेला : सेक्टर-19 पुलिस ने गश्ती जीप पर पथराव के मामले में आरोपी एक युवक को गिरफ्तार
By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 05:16 PM (IST)
राउरकेला : सेक्टर-19 पुलिस ने गश्ती जीप पर पथराव के मामले में आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सेक्टर-19 थाना अंतर्गत सेक्टर-20 पंप हाउस बस्ती का सुमंत जेना शराब के नशे में अक्सर घर में हंगामा करता था। दो दिन पहले भी रात के समय वह घर में उत्पात कर रहा था। जिसकी सूचना सेक्टर-19 पुलिस को दी गई थी। सूचना पर पुलिस की गश्ती टीम वहां पहुंची। इस दौरान शराब के नशे में सुमंत ने पुलिस कर्मियों से भी बदसलूकी की। यहां तक कि गश्ती टीम की जीप पर पथराव भी किया। आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट चालान किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें