प्रशासन की आस छोड़ खुद उठाया सफाई का बीड़ा
पानपोष जगन्नाथ कॉलोनी में ड्रेन की समस्या के समाधान के लिए नगर
जागरण संवाददाता, राउरकेला : पानपोष जगन्नाथ कॉलोनी में ड्रेन की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम या प्रशासन के भरोसे बैठने की बजाय स्थानीय लोगों ने खुद ही इसे साफ करने का बीड़ा उठा लिया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने चंदाकर जेसीबी मंगाकर सफाई कार्य शुरू कराया, जिसमें मोहल्ले के सभी लोग सहभागी रहे। कॉलोनी के विजय ¨सह ने बताया कि बारिश शुरू हो चुकी है। हमारा पिछला अनुभव काफी बुरा रहा था। नाला नहीं होने के कारण यहां हर जगह जलजमाव हो जाता है। लिहाजा साफ-सफाई अभी से कर रहे हैं। हाल में निगम के आयुक्त अक्षय कुमार मल्लिक ने दैनिक जागरण में कॉलोनी की समस्या प्रकाशित होने के बाद दौरा किया था। यहां की समस्याओं को देखकर उन्होंने स्थायी समाधान करने का भरोसा दिया। लेकिन इसमें समय लगेगा। तब तक के लिए हम अपनी ओर से ही व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं सुनील मिश्रा ने बताया कि पिछली बारिश में हर घर के अंदर पानी घुस गया था। अभी पहली बारिश में ही यह हालत दिखने लगे हैं। लिहाजा कालोनी के लोग खुद व्यवस्था में जुटे हैं।