न्याय दिलाने में मददगार बनेगा वकील संघ
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर : उत्कल गौरव एवं ओडिशा के प्रथम अधिवक्ता मधुसूदन दास की जयंती
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर :
उत्कल गौरव एवं ओडिशा के प्रथम अधिवक्ता मधुसूदन दास की जयंती वकील संघ, राजगांगपुर ने भी मनाई। संघ कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में वकीलों ने अलग ओडिशा राज्य के गठन, वकालत के पेशे को नया मुकाम प्रदान करने, ओडिया भाषा, साहित्य, संस्कृति के विकास में उनकी महती भूमिका पर प्रकाश डाला तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाने में मददगार बनने का संकल्प लिया गया। इसके पूर्व अध्यक्ष मो. मोहसिन समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उत्कल गौरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मधु बाबू ओडिशा को जीवनपर्यंत अलग राज्य बनाने के लिए प्रयासरत रहे। वर्ष 1934 में उनका निधन हो गया था, लेकिन उनके ही प्रयास से वर्ष 1936 में ओडिशा अलग राज्य बना। इस मौके पर वक्ताओं ने देश की पहली महिला वकील के रूप में उत्कल गौरव की पुत्री सुधांशु बाला की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। अन्य लोगों में संघ के उपाध्यक्ष अशोक पाणि, सचिव दीपक पहाड़ी, प्रदीप पटनायक, एलके बेहरा, रविन्द्र ¨सह, प्रदीप केसरवानी मो. यासिन समेत अन्य वकील शामिल थे।