ऊंचाई से गिरने से श्रमिक गंभीर
राउरकेला: झीरपानी थाना अंतर्गत कोयलनगर के डी ब्लाक में तीन मंजिला मकान से नीचे गिर जान
By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 02:48 AM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 02:48 AM (IST)
राउरकेला: झीरपानी थाना अंतर्गत कोयलनगर के डी ब्लाक में तीन मंजिला मकान से नीचे गिर जाने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को इलाज के लिए आइजीएच में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को कोयलनगर डी ब्लाक स्थित एक तीन मंजिला मकान में काम चल रहा था। यहां काम करने के दौरान शाम के समय एक श्रमिक किसी कारणवश वहां से नीचे गिर पड़ा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसे इलाज के लिए आइजीएच लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल श्रमिक का परिचय नहीं मिल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें