ईदगाह मैदान का आयुक्त ने किया निरीक्षण
महताब रोड स्थित ईदगाह मैदान को ईद पर सामूहिक नमाज के लिए
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 02:48 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 02:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला : महताब रोड स्थित ईदगाह मैदान को ईद पर सामूहिक नमाज के लिए तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम को विधायक दिलीप राय एवं निगम आयुक्त एके मल्लिक ने इसका मुआयना किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मैदान के समतलीकरण एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। इसके मददेनजर शुक्रवार की शाम को विधायक व निगम आयुक्त ने मैदान का मौका-मुआयना किया। इस दौरान रमेश बल, अफरोज अहमद, ¨रकू सामल समेत अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें