मॉर्निंग क्लब ने एक दिन में करायी पांच शवों की अंत्येष्टि
- छह साल में सात सौ लोगों की अंत्येष्टि में मदद जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदितनगर मा
- छह साल में सात सौ लोगों की अंत्येष्टि में मदद
जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदितनगर मॉर्निंग क्लब गरीब एवं असहाय लोगों की अंतिम यात्रा एवं मुक्तिधाम वेदव्यास में अंत्येष्टि में सहयोग के लिए तत्पर है। बुधवार को क्लब ने एक ही दिन में पांच लोगों की अंत्येष्टि कराई। क्लब का छह साल में इस तरह के सहयोग का आंकड़ा सात सौ तक पहुंच गया है। इस सेवा कार्य के लिए प्रशासन एवं अन्य संगठनों से भी क्लब को प्रशंसा मिल रही है। 2 मार्च 2011 को राउरकेला के तत्कालीन एडीएम आर जाधव ने उदितनगर मोर्निंग क्लब के इस सेवा कार्य की शुरुआत करायी थी। इसमें वेदव्यास ट्रस्ट बोर्ड का भी सहयोग मिलता रहा है। क्लब की ओर से गरीब परिवार के किसी सदस्य की मौत होने पर उसकी अंतिम यात्रा निकालने से लेकर अंत्येष्टि के लिए लकड़ी एवं अन्य प्रबंध किये जाते रहे हैं। इतना ही नहीं दस दिनों तक होने वाली पूजा विधि के लिए मुक्तिधाम में एक दशकर्म हॉल बनवाया है। यहां पूजा में होने वाले खर्च की भरपायी भी संगठन के जरिये ही किया जाता है। एक ही दिन में गोपबंधुपाली के दिहाड़ी मजदूर 70 वर्षीय महेश शर्मा, फर्टिलाइजर की 75 वर्षीय पानपति तांती, ¨टबर कालोनी की 55 वर्षीय इतवारी तिर्की, बिसरा के 22 वर्षीय मुकेश बारीक , सेक्टर-7 वीएसएस पल्ली के आठ वर्षीय पुत्र के निधन की सूचना पर उदितनगर मॉर्निंग क्लब की ओर से उनकी अंत्येष्टि के लिए सहयोग किया गया। क्लब को ट्रस्ट की मान्यता प्राप्त है एवं राउरकेला के पूर्व एडीएम सुशील कुमार दास, के. सुदर्शन चक्रवर्ती आदि लोगों से प्रशंसापत्र भी मिली है। अब तक क्लब की ओर से सात सौ लोगों को सहयोग किया जा चुका ह