गुरु गो¨वद ¨सह जागृति रथ का भव्य स्वागत
जागरण संवाददाता, राउरकेला : गुरु गो¨वद ¨सह की 350वीं जयंती पर गुरु के संदेश लेकर पटना
जागरण संवाददाता, राउरकेला : गुरु गो¨वद ¨सह की 350वीं जयंती पर गुरु के संदेश लेकर पटना साहिब से निकली जागृति यात्रा के राउरकेला पहुंचने पर श्री गुरु ¨सह सभा गुरुद्वारा एवं सिविल टाउन गुरुद्वारा में भव्य स्वागत किया गया। सिख संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और मत्था टेका।
पटना साहिब में 5 जनवरी 2017 को गुरु गो¨वद ¨सह की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसमें देश विदेश से सिख पंथ के लोग शामिल होंगे। देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित करने तथा गुरु का संदेश देने के लिए 13 अक्टूबर को पटना साहिब से निकली जागृति रथ रविवार की शाम को झारखंड सीमा पार कर ओड़िशा के बीरमित्रपुर गुरुद्वारा पहुंची। यहां से वेदव्यास गुरुद्वारा होकर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित श्री गुरु ¨सह सभा गुरुद्वारा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यहां अध्यक्ष निर्मल ¨सह, उपाध्यक्ष बिरयाम ¨सह, बलदेव ¨सह, सचिव बलदेव ¨सह, इंद्रजीत ¨सह, सुख¨वदर ¨सह समेत सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या मेंमौजूद थे। रात्रि विश्राम के बाद यहां से सुबह सिविल टाउनशिप स्थित अर्जन देव गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरुद्वारा से जुड़े सुखजीत ¨सह पनेसर, रंजीत ¨सह सलूजा, लाडी ¨सह, परमजीत ¨सह सूलजा, हरदीप ¨सह, सुरेन्द्र ¨सह, जगजीत ¨सह आदि के द्वारा स्वागत किया गया। यहां से रथ पाललहाड़ा के लिए रवाना हुआ। रथ के साथ पटना साहिब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैलेन्द्र ¨सह, ओड़िशा सिख प्रतिनिधि बोर्ड के गुरमीत ¨सह, गुरदीप ¨सह आदि लोग शामिल हैं। रथ भुवनेश्वर, कटक होते हुए संबलपुर, झारसुगुड़ा, ब्रजराजनगर होकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लिए रवाना होगी।