आरआइटी के 37 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन
जागरण संवाददाता, राउरकेला : कलुंगा स्थित राउरकेला इंस्टीट्यूट आफ टैक्नालॉजी (आर
जागरण संवाददाता, राउरकेला : कलुंगा स्थित राउरकेला इंस्टीट्यूट आफ टैक्नालॉजी (आरआइटी) में कैंपस सेलेक्शन के जरिये यजाकी इंडिया एवं पाउारिसियर कंपनी के द्वारा 37 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
राजस्थान के भिवाड़ी स्थित यजाकी इंडिया की ओर से कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया था। इसमें आरआइटी के साथ साथ यूजीआइइ, एसकेडीएवी पॉलीटेक्निक राउरकेला एवं झारसुगुड़ा इंजीनिय¨रग स्कूल के कुल 110 महिला प्रत्याशी शामिल हुए थे। इनमें से मेकानिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस एवं आइटी विभाग के 60 प्रत्याशियों का चयन किया गया। इसमें आरआइटी के 12 विद्यार्थी हैं। पिछले सप्ताह जापानी कंपनी पाउरिसियर चेन्नई शाखा ने कैंपस सेलेक्शन के जरिए आरआइटी के मेकानिकल इंजीनिय¨रग विभाग के 25 विद्यार्थियों का चयन किया है। जून महीने के पहले सप्ताह में सभी नौकरी में योगदान देंगे। आरआइटी के ट्रे¨नग एंड प्लेसमेंट अधिकारी सुभाष चंद्र साहू, अक्षय कुमार सामल ने इसमें सहयोग किया। संस्थान के अध्यक्ष पीके स्वाईं ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी हैं।