बस ने मारी बाइक को टक्कर, दो घायल
राउरकेला : रघुनाथपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल टाउनशिप स्थित कपूर चौक पर बस ने बाइक क
By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 03:09 AM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 03:09 AM (IST)
राउरकेला : रघुनाथपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल टाउनशिप स्थित कपूर चौक पर बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का परिचय नहीं मिल पाया है।
सिविल टाउनशिप के कपूर चौक से होकर रविवार की शाम सात बजे एक मिनी बस गुजर रही थी। इस दौरान इस बस ने वहां से गुजर रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक नीचे गिर जाने से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मिनी बस का चालक बस लेकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें