तिरंगा यात्रा निकाल भाजपाइयों ने किया महापुरुषों को नमन
देश की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में च
जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़ : देश की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में चलाए जा रहे कार्यक्रम ताल से ताल मिलाकर रविवार को सुंदरगढ़ भाजपा द्वारा सदर ब्लॉक समेत चार ब्लॉक में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह किरेई स्थित शंकर्षण पार्क से निकली तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने महात्मा गांधी तथा दिवंगत भाजपा नेता शंकर्षण नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद रंगढीपा चौक पहुंची। यहां पर नेताजी सुभाष बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यह यात्रा टांगरपाली, बालीशंकरा व सबडेगा ब्लॉक से होकर वापस लौटी तथा भाजपाइयों ने डीआरडीए चौक पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष बटकिशोर मिश्र, राज्य युवा मोर्चा के अध्यक्ष टंकधर त्रिपाठी, सहदेव खाखा, हिमांशु शेखर षाड़ंगी, शांति सराफ, विकास नायक, प्रेम सागर ओराम समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।