बणई व लहुणीपाड़ा में भाजपा की रैली
लहुणीपाड़ा : बरगढ़ में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के वाहन पर पथराव एवं तोड़फोड़, काला
By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 05:39 PM (IST)
लहुणीपाड़ा : बरगढ़ में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के वाहन पर पथराव एवं तोड़फोड़, काला झंडा दिखाये जाने की ¨नदा करते हुए भाजपा की की लहुणीपाड़ा व बणई इकाई की ओर से प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। राज्य सरकार की ¨नदा करने के साथ साथ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लहुणीपाड़ा में ब्लाक अध्यक्ष नारायण कुम्हार, लूथर ओराम, जयंती महंतो की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजाइयों ने रैली निकाली व प्रदर्शन किया। बणई में अतुल सामल की अगुवाई में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें