मधुमक्खियों के हमले में 12 महिलाएं घायल
लहुणीपाड़ा : लहुणीपाड़ा ब्लॉक के सुखपाली गांव में गत गुरुवार को वट सावित्री पूजा करने
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 02:47 AM (IST)
लहुणीपाड़ा : लहुणीपाड़ा ब्लॉक के सुखपाली गांव में गत गुरुवार को वट सावित्री पूजा करने पहुंची सुहागिनों पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। घटना में 12 महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज लहुणीपाड़ा अस्पताल में कराया गया। दरअसल, गुरुवार को वट सावित्री पूजा के अवसर पर सुखपाली गांव स्थित अखंडलमणि मंदिर के पास बरगद के पेड़ के पास सुहागिनें पूजा करने पहुंची थी। पूजन के दौरान महिलाओं ने अगरबत्ती जलाई, जिसका धुंआ मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। इससे मधुमक्खियां हमलावर हो गई और 12 महिलाओं को काट लिया। सभी महिलाओं का लहुणीपाड़ा अस्पताल में इलाज हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें