हृषिकेश राय कालेज में मना भाषा व साहित्य दिवस
जागरण संवाददाता, राउरकेला: छेंड कालोनी स्थित हृषिकेश राय कालेज के साहित्य संसद तथा वैशाखी साहित्य
जागरण संवाददाता, राउरकेला:
छेंड कालोनी स्थित हृषिकेश राय कालेज के साहित्य संसद तथा वैशाखी साहित्य संसद के संयुक्त सौजन्य से मंगलवार को भाषा व साहित्य दिवस मनाया गया। कालेज प्रांगण में राज्य के प्रख्यात नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नवकृष्ण चौधरी की जयंती के परिप्रेक्ष्य में आयोजित समारोह में साहित्यकारों तथा अन्य प्रबुद्ध लोगों ने ओड़िया भाषा, संस्कृति एवं परंपरा पर अपने विचार रखे।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार तथा उत्कल सम्मेलनी के पूर्व अध्यक्ष भावग्राही महापात्र ने छात्र-छात्राओं से ओड़िया भाषा, संस्कृति तथा परंपरा की सुरक्षा तथा विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अन्य लोगों में अध्यापक रजनीकांत मिश्र, वैशाखी साहित्य संसद के अध्यक्ष बेणुधर दास, डा.पतितपावन मंडल, कवि स्वरूप महापात्र, कालेज के प्राचार्य भवेशचंद्र साहु ने भी अपने विचार रखे। अध्यापक डा. उमाकांत पंडा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यापक कमल किशोर नायक ने धन्यवाद दिया।