सीमावर्ती इलाकों में कानून व्यवस्था कायम रखें : शर्मा
जागरण संवाददाता, राउरकेला : बीरमित्रपुर के नव निर्मित थाना भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि आइजी आरके शर्म
जागरण संवाददाता, राउरकेला : बीरमित्रपुर के नव निर्मित थाना भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि आइजी आरके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में होने के कारण बीरमित्रपुर में कानून व्यवस्था बनाये रखना बड़ी चुनौती है। इस इलाके में कानून व्यवस्था कायम रखने हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। पुलिस को अत्याधुनिक सुविधा प्रदान की जा रही है। नये भवन निर्माण से अतिरिक्त पुलिस बल को रखना संभव हो सकेगा।
आइजी आरके शर्मा ने गुरुवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में कहा कि नये थाना में हमेशा चार सेक्शन पुलिस बल तैनात होंगे, जिससे कानून व्यवस्था बहाल करने में सहायक होंगे । उन्होंने कहा कि नुआगांव में शीघ्र ही नये थाना भवन निर्माण की बात उन्होंने कही। उन्होंने समस्या से निपटने के लिए ओडिशा तथा झारखंड पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय की आवश्यकता बल दिया। इस मौके पर सम्मानित अतिथि एसपी आर प्रकाश ने कहा कि पुलिस व जनता के बीच अच्छे संपर्क होने से ही कानून व्यवस्था ठीक रह सकती है। जनता को भी पुलिस को अपनी समस्या बतानी चाहिए। उन्होंने बिना संकोच के समस्या बताने का अनुरोध किया। तीन तल्ला थाना भवन में कैद खाना, अधिकारियों के लिए अलग कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में बीरमित्रपुर एसडीपीओ अमरेन्द्र राणा, राजगांगपुर एसडीपीओ सुशील पाणीग्राही आइआइसी मानस कुमार देव, बीरमित्रपुर तहसीलदार त्योत्सना रानी साहू, नगरपालिका के कार्यपालक अधिकारी गिरधारी बारिक, रायबोगा ओआइसी बी रुद्यिा, हाथीबाड़ी ओआइसी आशीष साहू, कुमारमुंडा ओआइसी विजय कुमार दास, संदीप मिश्र, निहार सुरीन, जगदीश अग्रवाल, अबुल खैर मूलचंद सेठ, सुनील तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।