सुंदरगढ़ से 50 हजयात्रियों का जत्था रवाना
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के 50 हज यात्री बुधवार व गुरुवार शाम को सबलेश्वरी एक्सप्रे
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के 50 हज यात्री बुधवार व गुरुवार शाम को सबलेश्वरी एक्सप्रेस से कोलकाता के लिए रवाना हुए। खादिम उल हुजाज राउरकेला व सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्हें रवाना किया एवं कुशल वापसी की कामना की।
इस वर्ष ओडिशा से कुल 576 लोग हजयात्रा के लिए जा रहे हैं इसमें राउरकेला के 29, राजगांगपुर खतकुलबहाल के 11, सुंदरगढ़ के 4, झारसुगुड़ा के 7 शामिल हैं। सभी हज यात्रियों को यात्रा के संबंध में प्रशिक्षण देने के साथ साथ प्रतिरोधक टीका भी लगाया गया है। राउरकेला से बुधवार शाम को 20 तथा गुरुवार शाम को 9 हज यात्री कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं। वहां 20 व 30 अगस्त को वे मदीना के लिए रवाना होंगे। यहां आठ दिनों तक इबादत करने के बाद मक्का के लिए रवाना होंगे। इस तरह 42 दिनों में वे अपनी हज यात्रा पूरी कर शहर लौटेंगे। हज यात्रियों को रवाना करने के लिए खादिम उल हुज्जाज कमेटी राउरकेला के हाजी अंसार, वसीम अख्तर बाबा, शकील अहमद, मो. साजिद, मो. अस्फाक, मौलाना मोहम्मद अरसद कासिमी, मौलाना अब्दुस समन दुकानी, अब्दुस सलाम, भाजपा के नगर अध्यक्ष रंजीत नायक, पूर्व नगरपाल रमेश बल, इरशाद खान, ¨रकू सामल, अफरोज अहमद, मो. खालिद, एजाज अख्तर, मो. फाइमुद्दीन आदि लोगों ने स्टेशन पहुंचकर उनकी कुशल यात्रा की कामना की।