उचक्कों ने महिला के गले से चेन छीना
राजगांगपुर: राजगांगपुर थाना अंतर्गत शीतला माता मंदिर के पास से गुरुवार की सुबह उचक्कों ने महिला के ग
By Edited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 06:28 PM (IST)
राजगांगपुर: राजगांगपुर थाना अंतर्गत शीतला माता मंदिर के पास से गुरुवार की सुबह उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली है।
राजगांगपुर के चावल व्यवसायी संजय छपरिया की माता गुरुवार की सुबह शीतला माता मंदिर के पास फूल तोड़ रही थी। तभी दो युवकों ने वहां पहुंचकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब वे लोग भाग चुके थे। इसकी शिकायत होने से राजगांगपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें