अधिकारों से रुबरू हुए निर्माण श्रमिक
जागरण संवाददाता, राउरकेला : नया बाजार स्थित उत्तम बस्ती में ओडिशा निर्माण मजदूर सभा सुंदरगढ़ जिला कम
जागरण संवाददाता, राउरकेला : नया बाजार स्थित उत्तम बस्ती में ओडिशा निर्माण मजदूर सभा सुंदरगढ़ जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ¨सह ने कहा कि असंगठित एवं अन्य क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को संगठित करने में हिन्द मजदूर सभा की भूमिका अहम रही है। इस मौके पर 40 निर्माण श्रमिकों के बीच साइकिल एवं सहायक उपकरण खरीद के लिए सहायता राशि बांटी गई।
सुंदरगढ़ जिले में 60 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों की पहचान सरकार की ओर से की गई है इसके लिए राजेन्द्र प्रसाद ¨सह ने जिला श्रम अधिकारी की प्रशंसा की। उन्होंने श्रमिकों के विभिन्न कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डालने के साथ ही सुंदरगढ़ जिला कार्यालय को विभिन्न सुविधा प्रदान करने के लिए सहयोग का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में ओडिशा निर्माण श्रमिक सभा के जिला अध्यक्ष सुशांत कुमार सेठी, बीजू महिला जनता दल की राउरकेला जिला अध्यक्ष आरती चौधरी, जिला श्रम अधिकारी प्रणव कुमार पात्र, कार्यालय के निर्माण श्रमिक संयोजक सौभाग्य राउत, मजदूर सभा के नेता समीर महंती, ओडिशा श्रमिक संगठिका अनीता डुंगडुंग ने निर्माण श्रमिकों को चिकित्सा, बीमा, प्रसूती कालीन सुविधा, सहायता उपकरण, बच्चों की शादी एवं शिक्षा के लिए आर्थिक मदद समेत अन्य कानूनी अधिकार पर विस्तार से जानकारी दी तथा इन्हें उपलब्ध कराने के लिए संगठन की ओर से किये जा रहे प्रयास पर प्रकाश डाला। शिविर में निर्माण श्रमिक बोर्ड की ओर से 40 निर्माण श्रमिकों को साइकिल एवं आवश्यक उपकरण सामग्री खरीदने के लिए सहायता राशि दी गई।