पेड़ से गिरकर युवक की मौत
राउरकेला : कुआरमुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत पुटरीखमन गांव में आम के पेड़ से गिरने से युवक की मौत हो गई।
By Edited By: Published: Fri, 22 May 2015 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 07:13 PM (IST)
राउरकेला : कुआरमुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत पुटरीखमन गांव में आम के पेड़ से गिरने से युवक की मौत हो गई। 40 वर्षीय वानू बरुआ गांव के एक आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। अचानक वह नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में कुआरमुंडा सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें