बीमार साइबेरियन पक्षी मिली
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर : सीमेंट नगरी राजगांगपुर के बस स्टैंड में रविवार की सुबह बीमार हालत में
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर : सीमेंट नगरी राजगांगपुर के बस स्टैंड में रविवार की सुबह बीमार हालत में साइबेरियन पक्षी मिली। स्थानीय युवाओं ने उसे पकड़ कर वन विभाग के हवाले किया। उसकी हालत सुधरने के बाद उसे वन में छोड़ा जायेगा।
रविवार की सुबह बस स्टैंड में बबलू पंडा बेटल शाप के निकट नीम के पेड़ से बगुला प्रजाति की बड़े आकार की पक्षी गिरी। इसे देखने के लिए आसपास के लोग जुट गये। पेड़ से गिरने से उसे चोट लगी और वह बेहोश हो गई। बेटल शाप के बीजू पंडा, नितिन अग्रवाल व बबलू महंतो ने उसे पानी पिलाया एवं मछली खाने को दिया। कुछ देर बाद उसकी हालत में सुधार आने के बाद वन विभाग कार्यायल जाकर रेंजर आरएन नाथ के हवाले किया। रेंजर नाथ ने बताया कि यह दुर्लभ पक्षी साइबेरिया की है। ये पक्षी जाड़े के दिनों में चिलका झील में आती हैं। इस इलाके के लिए यह नई है। बीमार व कमजोर होने के कारण दिशा भूल कर इस इलाके में आने की आशंका व्यक्त की। उसे वन विभाग की निगरानी में रखा जायेगा एवं स्वस्थ होने के बाद जंगल में छोड़े जाने की बात रेंजर नाथ ने कही।