दर्जनों सिखों ने भाजपा का दामन थामन
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के सिख समुदाय के सौ से अधिक लोगों ने भाजपा पर अपना भरोसा जातते हुए श
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के सिख समुदाय के सौ से अधिक लोगों ने भाजपा पर अपना भरोसा जातते हुए शुक्रवार को विधायक दिलीप राय के समक्ष पार्टी में शामिल हुए। भाजपा में शामिल सभी लोगों को पूरा सम्मान देने एवं संगठन की मजबूती के लिए उनके द्वारा काम करने का आह्वान किया गया।
सिख समुदाय के करमदीप ¨सह, बलदेव ¨सह व मंगल ¨सह की अगुवाई में शुक्रवार को सौ से अधिक लोग सिविल टाउन स्थित कल्याणी भवन पहुंचे। यहां विधायक दिलीप राय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।उन्होंने समाज व शहर के विकास के लिए भाजपा के साथ रहने व हर अच्छे काम में एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष धिरेन सेनापति, रंजीत नायक ने इनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में बादल ¨सह, अमर ¨सह, नरेद्र ¨सह, सुख¨बदर ¨सह, गुर¨मदर ¨सह, प्यारा ¨सह, प्रीतपाल ¨सह, जसपाल ¨सह, लखवीर ¨सह, तरसेम ¨सह, म¨नदर ¨सह, रा¨जदर ¨सह, बलराज ¨सह आदि शामिल थे। कल्याणी भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगरपाल रमेश बल, इरशाद खान समेत अन्य भाजपा कर्मी शामिल हुए।