तीन बहनों के उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, राउरकेला: महिला पुलिस ने तीन बहनों के उत्पीड़न के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जि
जागरण संवाददाता, राउरकेला: महिला पुलिस ने तीन बहनों के उत्पीड़न के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को कोर्ट चालान करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बाबत भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।
इस्पातांचल के सेक्टर-2 की एक अनाथ युवती को कोई दलाल तीन वर्ष पूर्व दिल्ली में काम दिलाने के बहाने ले गया था। वहां पर उसका परिचय बिहार के माड़काइ अंचल के शैलेश यादव (28) से होने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। जिसके बाद पति के बहकावे में उक्त युवती अपनी दोनों बहनों को भी दिल्ली बुला ली। वहां पर पति शैलेश ने दोनों बहनों से गलत संबंध रखने के बाद पत्नी की पिटाई करने लगा। जिससे उक्त युवती राउरकेला चली आई थी। जिसके बाद शैलेश ने बड़ी साली के साथ मारपीट करने के बाद छोटी साली को लेकर राजस्थान भाग गया था। जिससे बड़ी साली भी राउरकेला आ गई थी। दोनों बहनों की शिकायत पर महिला पुलिस ने जांच जारी रखी थी। जिसमें आरोपी शैलेश छोटी साली के साथ बिहार के माड़काइ अंचल में होने का पता चला। जिसके बाद महिला पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया तथा छोटी साली को बरामद किया। आरोपी को शनिवार को यहां लाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर उसकी जमानत रद हो जाने से उसे जेल भेज दिया गया।