आटो पलटने से चालक समेत नौ घायल
जागरण संवाददाता, राउरकेला : महिलाओं को लेकर आ रही एक आटो के पलट जाने से चालक समेत 9 लोग गंभीर रूप
By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 08:23 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 03:59 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
महिलाओं को लेकर आ रही एक आटो के पलट जाने से चालक समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया।
गुरुंडिया से गोटीदरह काम के लिए आने वाली महिला श्रमिक हमेशा की तरह शुक्रवार की शाम को आटो से घर लौट रही थी। रास्ते में चालक ने संतुलन खो दिया जिससे आटो पलट गई। इससे लक्ष्मी मुंडा, निमंती मुंडा, मीरा मुंडा, मोटी मुंडा, रंजू लोहार, मीना मुंडा, अलीसा मुंडा, रणदेई उरांव व चालक दुष्मंत पात्र घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया। घायल श्रमिकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें