प्रत्येक बूथ में 100 नए सदस्य बनाएगी भाजपा
राउरकेला: लाठीकटा मंडल भाजपा का सदस्यता अभियान गुरुवार से शुरू हो गया है। इसे लेकर भाजपा की एक बैठक
By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 07:23 PM (IST)
राउरकेला: लाठीकटा मंडल भाजपा का सदस्यता अभियान गुरुवार से शुरू हो गया है। इसे लेकर भाजपा की एक बैठक जिला सदस्यता प्रभारी तपन स्वांई की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में लाठीकटा मंडल के 16 पंचायतों के सदस्यता प्रभारी तथा सह प्रभारी की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। इसके समेत लाठीकटा ब्लाक में पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए 150 से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। भाजपा के लाठीकटा ब्लाक अध्यक्ष विजय खालको ने बैठक का संचालन किया। बैठक में दाम तिर्की, आसिफ इकबाल, संजीत साहु, अमरेंद्र शर्मा, चामा मिंज, विकास साहु, संतोष बारिक समेत अन्य भाजपाई शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें