प्रेमिका को भगाने में प्रेमी दुष्कर्म में फंसा
राउरकेला: उदितनगर थाना अंचल के मालगोदाम एफसीआइ बस्ती में प्रेमिका को भगाने में प्रेमी के खिलाफ दुष्क
राउरकेला: उदितनगर थाना अंचल के मालगोदाम एफसीआइ बस्ती में प्रेमिका को भगाने में प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी प्रेमी को गुरुवार को कोर्ट चालान किया गया।
मालगोदाम एफसीआइ बस्ती के सत्यानंद महांत उर्फ गोलू का अंचल की किसी किशोरी से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों पूर्व वह उसे भगाकर झारखंड के मनोहरपुर ले गया था। जिससे किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना में की थी। जिसके बाद सत्यानंद के परिजन सत्यानंद तथा किशोरी को लेकर यहां पहुंचे थे। जिसमें किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया। जबकि आरोपी युवक को उसके पिता ने ही पुलिस के सुपुर्द किया। जिससे पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गुरुवार को कोर्ट चालान किया।