पत्नी व पुत्र की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
लहुणीपाड़ा: गुरुंडिया पुलिस ने पत्नी तथा नौ महीने के शिशु पुत्र की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किय
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 06:13 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 06:13 PM (IST)
लहुणीपाड़ा: गुरुंडिया पुलिस ने पत्नी तथा नौ महीने के शिशु पुत्र की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जिसे गुरुवार को कोर्ट चालान करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गुरुंडिया थाना अंचल के जड़ा गांव के सुशांत सिंह की पत्नी तथा नौ महीने के शिशु पुत्र की लाश हाल ही में कुएं में मिली थी। इस घटना के बाद पति सुशांत सिंह समेत उसके परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए थे। जिससे पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी थी। इस मामले की जांच कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट चालान किया। जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें