महिला सरपंच व पति को बांधकर 70 हजार की लूट
बड़गांव: बड़गांव थाना अंचल में महिला सरपंच तथा उनके पति को सशस्त्र डकैतों ने बांधकर 70 हजार रुपए लूटे।
बड़गांव: बड़गांव थाना अंचल में महिला सरपंच तथा उनके पति को सशस्त्र डकैतों ने बांधकर 70 हजार रुपए लूटे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है।
एकमा पंचायत की सरपंच सुकांति तिर्की तथा उनका पति लिओन तिर्की मंगलवार को किसी काम से बड़गांव जाने के बाद शाम को वापस अपने गांव टिमना गेड़ुबहाल लौटे थे। रात के समय चार नकाबपोश डकैत उनके घर में घुसे थे। इन डकैतों ने महिला सरपंच व पति को पिस्तौल दिखाकर डराकर 70 हजार रुपए लूट लिए। जाते समय इन लोगों ने आपस में पति-पत्नी को मारने की बात कर रहे थे। दोनों ने जान बख्शने की दुहाई देने से वे लोग चले गए। इसकी शिकायत होने से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि डकैतों का सुराग नहीं मिल पाया है।