कलाकारों की टीम आगरा में पुरस्कृत
जागरण संवाददाता, राउरकेला : उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित सप्ताह व्यापी अखिल भारतीय नाटक व नृत्य
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित सप्ताह व्यापी अखिल भारतीय नाटक व नृत्य स्पद्र्धा में शहर के कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिससे कलाकारों की टीम को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक संस्था कालिका डांस एंड म्यूजिक अकादमी ने कलाकारों को बधाई दिया।
संस्कार भारती नाट्य केंद्र आगरा की मेजबानी में आयोजित नाटक व नृत्य महोत्सव में शहर के सांस्कृतिक संगठन कालिका डांस एंड म्यूजिक अकादमी के ढाई दर्जन कलाकार शामिल हुए। इन कलाकारों ने अपने अभिनय व कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। 14 अक्टूबर से शुरू हुआ इस उत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए संस्था के सचिव व नाट्य गुरु को श्रेष्ठ निदेशक व हरेश सिंह को तोमर स्मृति से नवाजा गया। ओडिशी नृत्य शिल्पी एलिना पात्र को श्रेष्ठ मीरा सम्मान, संबलपुरी लोक नृत्य के लिए संस्था को ट्राफी प्रदान किया गया। पूरी टीम को आयोजकों ने सम्मानित किया। दो दिन पूर्व कलाकारों को लौटने पर संस्था की ओर से उन्हें बधाई दिए जाने के साथ साथ सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े इतिश्री बेहेरा, लिटिना पात्र, अनान्यया जेना, अरुण परिडा, रवींद्र बेउरिया, विश्वनाथ पटनायक, इंद्रबाली मिस्त्री, हरिहर बेहेरा, कार्तिक महांती, गणेश महाकुड़, रवींद्र पात्र, धर्मा महाकुड़ आदि शामिल थे।