खुदकुशी के प्रयास में युवक गंभीर
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 02:01 AM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 02:01 AM (IST)
राउरकेला: पानपोष स्थित ब्राह्मंाणी नदी ब्रिज से एक युवक ने खुदकुशी के इरादे से नीचे छलांग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फर्टिलाइजर अंचल के नयाडेरा का प्रदीप बुधवार के दोपहर ब्राह्मंाणी ब्रिज के पास आया था। जिसमें उसने किसी बात को लेकर ब्रिज से नीचे कूदकर जान देने का प्रयास किया। नीचे गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें नदी में नीचे नहानेवाले लोगों ने उसे वहां से उठाकर राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने किस वजह से खुदकुशी का प्रयास किया, इसका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें