Move to Jagran APP

महिला जागृति से आगे बढ़ेगा देश: सामल

By Edited By: Published: Sat, 13 Sep 2014 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 13 Sep 2014 07:22 PM (IST)

जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़:

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय कर्मी सम्मेलन शनिवार को सुंदरगढ़ में आयोजित हुआ। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में महिला मोर्चा को मजबूत बनाने समेत महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

इस सम्मेलन में सुंदरगढ़ जिला भाजपा मोर्चा की अध्यक्ष शशिरेखा सामल ने देश के विकास में महिला जागरूकता तथा सशक्तिकरण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जाग्रत होने से ही देश आगे बढ़ेगा। इस सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सिमंतिनी जेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-धन योजना को क्रांतिकारी योजना बताया। उन्होंने इस योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया। इसके समेत राज्य में महिला मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन करने पर जोर दिया। इस सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव पूर्णिमा पाणिग्राही, भाजपा जिला अध्यक्ष सहदेव खाखा, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, पूर्णिमा केरकेटटा आदि शामिल थे। इस सम्मेलन में 150 से भी ज्यादा महिला कार्यकर्ता शामिल हुई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.