गुंडुची ने की कैंसर मरीज की मदद
जागरण संवाददाता, राउरकेला:
शहर की अग्रणी सेवाभावी संस्था गुंडुची की ओर से कैंसर से पीड़ित महिला के इलाज में सहयोग का हाथ बढ़ाया है। जिसमें पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने समेत उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई है।
बासंती कालोनी की दुर्गापूर बस्ती का महेश्वर साहु चना-मुरमुरा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी पत्नी विलासिनी साहु कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी वह धन की कमी के कारण उसका इलाज नहीं करा पा रहा था। इलाज में मदद के लिए उसने गुंडुची संस्था से अनुरोध किया था। जिससे गुुंडुची की ओर से उसका इलाज कराने के लिए पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। शनिवार को बीमार विलासिनी साहु के भाई हरि साहु को यह राशि प्रदान की गई। यह राशि प्रदान करते समय संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर जेके राव, भगवान राउत, त्रिनाथ रथ, गोवर्द्धन सामल, रंजन राउतराय, सत्यजीत सुतार, राजीवलोचन बेहरा, ययाति जेना, गोपबंधु पाणिग्राही, कैलाश पात्र आदि शामिल थे।