आश्रम में क्रांतिकारियों के नाम पौधारोपण
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
शहीद भगत सिंह स्मृति कमेटी की ओर से सोमवार को वेदव्यास कल्याण सेवा आश्रम में देश के महान क्रांतिकारियों के नाम पर पौधे लगाये गये। इसके पश्चात वेदव्यास चौक व आसपास इलाके की सफाई की।
वेदव्यास कल्याण सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी अग्नि बाबा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर बेल का पौधा लगाया। इसमें सम्मानित अतिथि संस्कृत कालेज के प्रिंसिपल श्रीनिवास पाठी शर्मा ने गोपबंधु दास के नाम पर चंपा का पौधा आश्रम में लगाया। इसी प्रकार समाजसेवी नरेश अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह, भीमसेन पंडा ने बिरसा मुंडा के नाम पौधा लगाया। इसी प्रकार अरुणा भूषण, रमेश जेना, धनेश्वर बेहरा, नकुल शास्त्री व गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थियों के द्वारा महान क्रांतिकारियों के नाम पर पौधे लगाये। सभी पौधों के समक्ष क्रांतिकारियों के नाम फलक लगाये जायेंगे तथा इनकी देखभाल आश्रम की ओर से की जायेगी। पौधारोपण के बाद आश्रम के विद्यार्थियों ने वेदव्यास चौक की सफाई की तथा आसपास के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। बस स्टैंड में लगे हाइमास्ट लाइट के खराब होने के कारण स्थानीय लोगों से जन प्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट करने का अनुरोध किया गया।