मार्कफेड गोदाम में विजिलेंस का छापा
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : मार्कफेड परिचालित खाद गोदाम में गुरुवार को विजिलेंस विभ
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
मार्कफेड परिचालित खाद गोदाम में गुरुवार को विजिलेंस विभाग की ओर से औचक छापेमारी की गई। इस दौरान सरकारी सप्लाई से करीब 244 मैट्रिक टन खाद गोदाम में कम पाई गई। जिसका मूल्य करीबन 40 लाख 83 हजार 110 रुपये है। उक्त जानकारी विजिलेंस विभाग के डीएसपी विरेंद्र नायक ने दी।
उन्होंने कहा कि जांच जारी है जिससे हमें उम्मीद है कि सार की हेराफेरी का परिमाण और अधिक बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार शहर के बाइपास रोड पर मार्कफेड का एक खाद गोदाम है। किसानों को रियायती दरों पर खाद उपलब्ध कराने सरकार यहां हजारों मैट्रिक टन खाद जमाकर रखती है। वहीं विजिलेंस विभाग को यह शिकायत मिली थी की यहां से बड़े पैमाने में खाद की सप्लाई में हेराफेरी हो रही है। इसी के बाद गुरुवार को झारसुगुड़ा विजिलेंस विभाग की एक टीम मार्कफेड के गोदाम में छापेमारी की थी। विजिलेंस टीम में डीएसपी विरेंद्र नायक, आइआइसी सुधांशु पुरोहित सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।