दो अंतरराज्यीय वाहन लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन लुटेरों को गिरफ्तार करने
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
बेलपहाड़ पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों का झारसुगुड़ा कोर्ट चालान कर दिया। इनमें सुंदरगढ़ के 21 वर्षीय शेख नवाब व चिकलीपाड़ा बड़गांव के 26 वर्षीय अविनाश मिश्र हैं।
ज्ञात हो कि चार अप्रैल को बेलपहाड़ के रोहित चोखानी के घर के बाहर खड़ी पिकअप वैन संख्या ओआर-23ए-5227 को चोरों ने गायब कर दिया था। बाद में सुंदरगढ़ जिले से वैन बरामद हुई। लेकिन लुटेरे पुलिस की नजर से बच गए थे। चोरी के पांच माह बाद पुलिस को इस मामले में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ होने की जानकारी मिली। इसके
बाद बेलपहाड़ पुलिस ने सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस सबों के अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि झारसुगुड़ा, ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, सुंदरगढ़ सहित छत्तीसगढ़ क्षेत्र से बाइक एवं पिकअप चोरी करके उनके द्वारा चोरी के वाहनों को झारखंड में बिक्री की जाती थी।