टीआरएल क्रोसाकी को मिला पुरस्कार
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ स्थित टीआरएल क्रोसाकी को वर्ष 2017 के लिए ग्रीनटेक
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
बेलपहाड़ स्थित टीआरएल क्रोसाकी को वर्ष 2017 के लिए ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी महीने बेंगलुरु के एक होटल में आयोजित ग्रीनटेक सस्टेनेबिलटी समारोह 2017 के 17वें विशेष समारोह में ग्रीनटेक फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश्वर सरन से ग्रीनटेक रजत पदक प्राप्त किया। टीआरएल क्रोसाकी को यह सम्मान पर्यावरण प्रबंधन की सुरक्षा के प्रति दिखाई गई अपनी कटिबद्धता एवं इस बाबत उठाए गए ठोस कदमों की वजह से दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें