श्रीकर भोई नाट्य रत्न से सम्मानित
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर महाविद्यालय का दो दिवसीय 39वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार श्
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
ब्रजराजनगर महाविद्यालय का दो दिवसीय 39वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार शाम को हर्षोल्लास संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अश्विनी मिश्र ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधीश विभूति भूषण पटनायक थे।
इस अवसर पर जिलाधीश ने उत्तम नागरिक बनाने में शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही। 15 से अधिक नाटकों की रचना करके संबलपुरी भाषा को समृद्ध करने वाले अध्यापक श्रीकर भोई को जिलाधीश द्वारा नाट्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नाट्यश्री उपनचरण साहू, शुभशंकर मासंत, प्राचार्य डॉ. अश्विनी मिश्र व डॉ. सुरेश्वरी बोहिदार को भी सम्मानित किया गया। कॉलेज की वार्षिक पत्रिका अन्वेषा का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। गुरुवार को मंचस्थ नाटक में श्रेष्ठ अभिनय के लिए सुजीत नंद को प्रथम, प्रियंका साहू को दूसरा तथा आकाश साहू व अमित साहू को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष सरोज सा, महासचिव गौतम यादव, उपाध्यक्ष गायत्री साहू, सांस्कृतिक सचिव शांति नाग व सह सचिव साहेब माझी सहित अन्य भी उपस्थित थे।