जन्माष्टमी पर अखंड रामायण पाठ
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन के पास मोक्षधाम में
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन के पास मोक्षधाम में राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मंदिर को फूलों व विद्युत झालरों से सजाया गया है। बुधवार की रात बारह बजे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का पालन किया गया। वहीं अखंड रामायण पाठ का समापन शुक्रवार की रात आठ बजे होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। विदित हो कि पंडित स्व. उपेंद्र झा ने जन्माष्टमी उत्सव पालन के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन वर्षों पहले आरंभ किया था। उनके निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी गुलाब देवी झा ने इस परंपरा को जारी रखा है।