नगरपाल ने की विकास कार्यो की समीक्षा
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले के सर्वपुरातन शक्तिपीठ ब्रजराजनगर स्थित रामचंडी मंदिर का विक
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 02:47 AM (IST)
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले के सर्वपुरातन शक्तिपीठ ब्रजराजनगर स्थित रामचंडी मंदिर का विकास कार्य जोरशोर से जारी है। गुरुवार को नगरपाल नंदकिशोर अग्रवाल ने अरुण मूंधड़ा रामचंडी सेवा समिति के दिलीप अग्रवाल, श्याम रावलानी, रवि सोनी व लालमोहन ¨सह देव की उपस्थिति में चंडी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन विश्रामागार, आनंद बाजार, एवं सात दुकानों की छत ढ़लाई के कार्यो का जायजा लिया। ज्ञात हो कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 38 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें