विसर्जन के साथ नचेनमुरा में गजलक्ष्मी पूजा संपन्न
ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक के नचेनमुरा में विगत 15 अक्टूबर से जारी गजलक्ष्मी पूजा बुधवार को विस
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 02:48 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 02:48 AM (IST)
ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक के नचेनमुरा में विगत 15 अक्टूबर से जारी गजलक्ष्मी पूजा बुधवार को विसर्जन यात्रा के साथ संपन्न हुई। पूजा के कर्ता का दायित्व दयानिधि खमारी एवं पूजक का दायित्व किशोर दास ने निभाया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा एक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें झारसुगुड़ा के एचबीएच समूह को प्रथम, महुदी की वनिता साहू को द्वितीय तथा झारसुगुड़ा की कामिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राधारानी पंडा थीं। उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें