लखनपुर ब्लाक के सर्वाधिक छात्रों का ए-1 ग्रेड
ब्रजराजनगर : इस वर्ष मैट्रिक का परीक्षा परिणाम अत्याधिक उत्साह वर्धक रहा एवं शहरी क्षेत्रों
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 06:57 PM (IST)
ब्रजराजनगर : इस वर्ष मैट्रिक का परीक्षा परिणाम अत्याधिक उत्साह वर्धक रहा एवं शहरी क्षेत्रों की बजाय लखनपुर ब्लाक के छात्र छात्राओं ने सर्वाधिक ए-1 ग्रेड हासिल कर साबित कर दिया है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पढ़ाई का स्तर शहरी क्षेत्रों से कम नहीं है। इस वर्ष जिले से कुल 23 छात्र छात्रा को ए-1 ग्रेड हासिल हुआ जिनमें से 17 छात्र छात्रा लखनपुर ब्लाक से थी। जिले में ए-1 ग्रेड पाने वालों की संख्या 349, बी-1 पाने वालों की संख्या 1122 तथा 1638 ने बी-2 ग्रेड हासिल किया। 1436 ने सी ग्रेड, 1015 ने डी ग्रेड, 383 ने ई ग्रेड एवं 446 छात्र छात्राओं ने एफ ग्रेड हासिल किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें