नया छरला में काली मंदिर की स्थापना
ब्रजराजनगर : एमसीएल के लखनपुर क्षेत्र द्वारा विस्थापित हुए छरला ग्रामवासियों के लिए बनी पुनर्वास क
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 05:48 PM (IST)
ब्रजराजनगर : एमसीएल के लखनपुर क्षेत्र द्वारा विस्थापित हुए छरला ग्रामवासियों के लिए बनी पुनर्वास कालोनी नया छरला में काली मंदिर की स्थापना गत संध्या संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक राधारानी पंडा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष किशोर पटेल उपस्थिति दर्ज थे। सामल नायक के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के कर्ता का दायित्व चैतन्य कूमरा एवं लक्ष्मी कूमरा ने निभाया। इस अवसर पर आयोजित नामयज्ञ के कर्ता का दायित्व लोचन नायक ने सपत्निक निभाया। नगेंद्र पुजारी एवं सुनील पुजारी ने विधि विधान से पूजा कार्य संपन्न कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें