Move to Jagran APP

शांति व सौहा‌र्द्रपूर्ण माहौल में मनी होली

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : जिले में आपसी भाईचारा व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली का त्यो

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Mar 2017 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 06:39 PM (IST)
शांति व सौहा‌र्द्रपूर्ण माहौल में मनी होली

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : जिले में आपसी भाईचारा व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाया गया। रविवार की शाम को बड़ी संख्या में लोग झंडा चौक में एकत्र हुए एवं परंपरागत तरीके से फाग गीत गए। शिवमंगल महाराज लेन में होली की शुरुआत हुई। फाग चौकीपाड़ा से फगुआर ¨सघवाहिनी मैदान पहुंचे। यहां विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया। झंडा चौक में फाग व होली की परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है। होलिका दहन की तैयारियां नवल किशोर अवस्थी ने की थी। होलिका दहन के बाद सोमवार की सुबह से रंग गुलाल का खेल शुरू हुआ। झंडा चौक में विकास परिषद की ओर से होली पर चाय व पकौड़ा का प्रबंध किया गया था। यहां सुबह नौ से दोपहर तक जमकर होली खेली गई। झारसुगुड़ा के नगरपाल हरीष गणात्रा, ब्रजराजनगर की विधायक राधारानी पंडा के अलावा शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। शहर के बाइपास रोड स्थित स्वरूप गार्डन में पर्पलरोज में होली बरसे-2017 का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यहां होली खेला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.