विवेकानंद सेवा सदन ने लगाया कैंप
कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर परिसर में विवेकानंद सेवा संसद क
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Oct 2017 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 07:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर परिसर में विवेकानंद सेवा संसद की ओर से निशुल्क फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य रूप से घुटनों के दर्द, साइटिका, जोड़ों का दर्द, नशों के कारण होने वाली विभिन्न समस्याओं का इलाज किया गया।
कैंप में फिजियोथैरेपिस्ट डा. रोशन शर्मा ने अपने सहायक सौरभ मिस के साथ मिलकर इसका संचालन किया। उन्होंने कहा कि नियमित 10 से 15 दिनों तक इलाज कराने से विभिन्न शारीरिक समस्या का निदान संभव है। इसके आयोजन में विवेकानंद सेवा संसद के सपन दत्ता, सुनील चक्रवर्ती, तापस राय चौधरी, आशीष भट्टाचार्य, नारायण कर्मकार, एन मुखर्जी, एसएन मुखर्जी, ललित मोहन दास आदि लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें