अनाथ आश्रम के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : महेश्वरी महिला मंडल की ओर से सुनारी मुंडा स्थित अनाथाश्रम
By Edited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 02:47 AM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
महेश्वरी महिला मंडल की ओर से सुनारी मुंडा स्थित अनाथाश्रम में निश्शुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया गया। जहां बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं भी दी गई। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मोनिका मुंद्रड़ा ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर के उपरांत महेश्वरी महिला मंडल की ओर से बच्चों को कॉपी व पेन भी दिया गया। इस अवसर पर महेश्वर महिला मंडल की सुषमा मुद्रड़ा, गायत्री, रीता, पार्वती, किरण, सीमा, सुनिता, मुद्रड़ा सहित हेमा चांडक व ज्योति सारडा सहित अन्य भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें