22 घंटे तक विद्युत सेवा ठप
ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर, बेलपहाड़ एवं पूरे लखनपुर ब्लॉक में लगातार 22 घंटे तक विद्युत आपूि
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 02:48 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 02:48 AM (IST)
ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर, बेलपहाड़ एवं पूरे लखनपुर ब्लॉक में लगातार 22 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि 125 केवी का तार बूढ़ीपदर ग्रीड से रेमजा ग्रीड को जोड़ने वाला बीच में कहीं टूट गया था। जिसके करण गुरुवार शाम को आठ बजे से सेवा ठप हो गई। वेस्को के स्थनीय एसडीओ रंजीत गया एवं कार्यनिर्वाही अभियंता देवदत्त ने बताय कि समस्या का समाधान करना उनके वश में नहीं था क्योंकि रेमजा ग्रीड तक बिजली पहुंचना ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरशन लिमिटेड का काम था तथा शायद पश्चिम ओडिशा बंद की वजह से काम करने में देरी हुई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें