बबिता बनीं महिला कांग्रेस की संयोजिका
झारसुगुड़ा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा विधायक नव किशोर दास ने संयोजिका के रूप में महिला का
By Edited By: Published: Thu, 01 Dec 2016 03:08 AM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 03:08 AM (IST)
झारसुगुड़ा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा विधायक नव किशोर दास ने संयोजिका के रूप में महिला कांग्रेस नेता बबिता मोदी को नियुक्त किया है। इसकी जानकारी दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने यह भी कहा कि बबिता मोदी की नियुक्ति से महिला कांग्रेस को और अधिक बल मिलेगा। वहीं अपनी नियुक्ति पर मोदी ने विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष का आभार प्रकट किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें